विकास नंद/ सर्वव्यापी
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज “विकसित भारत-2047” के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन्हीं आदर्शों और सुशासन की भावना को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी पहल है।प्रमोद सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में संचालित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा समाज के सभी पात्र वर्गों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का आधार केवल सड़क, भवन और अन्य अधोसंरचनाओं का निर्माण नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान इसी सोच को साकार करने का माध्यम बनेगा, जिसके तहत तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।प्रमोद सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी कार्यशैली के कारण आज आम नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाकर सुशासन को नई मजबूती मिलेगी। यह अभियान न केवल विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के “विकसित एवं सुघ्घर छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा।