विकास नंद/ सर्वव्यापी
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।