अधिवक्ता संघ की मांग पर सांसद की पहल लाई रंग…सरायपाली में अब सप्ताह में दो दिन होगी प्रकरणों की सुनवाई, जनता को मिलेगी राहत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

अधिवक्ता संघ की मांग पर सांसद रूपकुमारी चौधरी की पहल रंग लाई है। उनके प्रयासों के फलस्वरूप अब सरायपाली में अपर कलेक्टर प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को उपस्थित रहकर विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।अधिवक्ता संघ ने क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सांसद से हस्तक्षेप की मांग की थी।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।नई व्यवस्था से राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही प्रशासन की ओर से जल्द ही नियमित बैठक एवं सुनवाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया गया है।

इस निर्णय का अधिवक्ता संघ एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह कदम सरायपाली में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र को जिला बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!