विकास नंद/ सर्वव्यापी
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 24 जून को महासमुंद प्रवास प्रस्तावित है। आदिवासी समाज जिला महासमुंद द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती शहादत दिवस एवं शहीद वीर नारायण सिंह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उनके शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर रानी दुर्गावती और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री के महासमुंद प्रवास की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। अधिकृत कार्यक्रम जारी होने के बाद ही उनके दौरे की अंतिम रूपरेखा स्पष्ट हो सकेगी। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर आदिवासी समाज सहित जिले के लोगों में उत्साह का माहौल है।