विकास नंद/सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के रायपुर स्थित निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रमोद सागर ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जनभावनाओं, जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।प्रमोद ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को मंत्री के समक्ष रखते हुए जनहित में शीघ्र समाधान की मांग की। मंत्री रामविचार नेताम ने सभी विषयों को गंभीरता, संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुना तथा आवश्यक मामलों में त्वरित एवं सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन की जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।प्रमोद ने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम हैं। इनके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचती हैं और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल संभव हो पाती है।उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के प्रति निरंतर समर्पित प्रयासों से ही सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिलती है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।