महिला जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान, सरायपाली में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ’दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर बच्चों के स्वस्थ भविष्य का दिया संदेश, अभिभावकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार 28 जून को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में महिला जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में किया गया। अभियान की शुरुआत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाने की अपील करते हुए कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल तथा स्वास्थ्य सभापति उषा पटेल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपमा आनंद, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत तीन दिनों तक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि पोलियो का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाने और किसी भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देने की अपील की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!