‘मन की बात’ से मिला राष्ट्रनिर्माण का संदेश, केजुवां शक्ति केंद्र में डिजिटल प्रशिक्षण भी आयोजित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल सरायपाली के शक्ति केंद्र केजुवां के बूथ केजुवां, मुंडपहार और हर्राटार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सकारात्मक परिवर्तन और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज दास, महेंद्र बहादुर सिंह, उद्धव भोई, फुलसाय नायक, रमेश नायक, चैतन्य नायक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधि एवं तकनीकी सह प्रमुख (महासमुंद) पुरुषोत्तम नायक, दीपक नायक, अनीश पटेल, मनोज पटेल, नीरज नायक, संजय पटेल, गणेश चौहान सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।’मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिसमें संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और तकनीकी जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और डिजिटल सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!