जनदर्शन में उमड़ी जनसमस्याओं की आवाज, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 85 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन के दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है और इसमें प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।जनदर्शन में ग्राम पंचायत मामा-भांचा के आश्रित ग्राम डोंगरीपाली के ग्रामीणों ने गांव में बोर खनन कराने की मांग रखी। वहीं ग्राम बम्हनी की जागेश्वरी पाल ने भू-अभिलेख में नाम संशोधन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, पीएम किसान सम्मान निधि, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, राशन कार्ड तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर भी आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्राथमिकता के साथ निराकरण करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!