विधायक चातुरी नंद ने नवजात को पिलाई पोलियो की खुराक, अभिभावकों से की अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सरायपाली स्थित स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक चातुरी नंद ने नवजात शिशु को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक परिवार की भागीदारी आवश्यक है।विधायक चातुरी नंद ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर जीवनरक्षक दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं।इस अवसर पर बीएमओ डॉ. कुणाल नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!