भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय “लोक सेवा गौरव सम्मान” कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर संगठन के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, पत्रकार साथियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने जारी अपने वक्तव्य में कहा कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ सदैव पत्रकार हित, सामाजिक सरोकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्रदेश स्तरीय “लोक सेवा गौरव सम्मान” कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि संगठन पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को एक साझा मंच प्रदान करने में सफल रहा है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के मूल्यों को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।तरुण कौशिक ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे समय में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार कल्याण, सामाजिक सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। संगठन भविष्य में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्य स्तर पर व्यापक पहल करेगा तथा पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला इकाइयों, सदस्यगणों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से ही यह भव्य एवं सफल आयोजन संभव हो सका।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने विश्वास व्यक्त किया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ आगामी समय में भी पत्रकारों के अधिकार, सम्मान एवं कल्याण के लिए और अधिक मजबूती के साथ कार्य करते हुए समाज और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।