बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत रिसदा स्थित सीमेंट संयंत्र के एक भारी वाहन ने 45 वर्षीय अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।सड़क बदहाल, दुर्घटनाएं आम बातरिसदा क्षेत्र में सड़क हादसे कोई नई बात नहीं हैं। सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, लेकिन इसके सुधार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमेंट कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। खराब सड़कों और भारी वाहनों के बेलगाम संचालन के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शनघटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से मांग की कि सीमेंट संयंत्र की भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही, खराब सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।प्रशासन व कंपनी की चुप्पी पर सवालस्थानीय लोगों ने प्रशासन और सीमेंट कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।क्या होगा समाधान?अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाता है, या फिर यह हादसा भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।