कलेक्टर साहब धन्यवाद,जो भ्रष्टाचारियों पर कर रहे हैं कारवाई… पढ़े पूरी खबर।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर के जिला कलेक्टर अवनीश शरण इन दिनों भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने में लगे हुए हैं। जिससे लगता है कि अवनीश के रहते बिलासपुर में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम लगेगी। इसी कड़ी में कलेक्टर अवनीश शरण के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक रिश्वतखोरी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगते हुए समक्ष तलब किया गया है। डॉक्टर वंदना चौधरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए परिवार नियोजन (टी टी) और एमटीपी(गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी गई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने ये कार्रवाई की है। एमटीपी और टीटी ऑपरेशन अब डॉक्टर रमा घोष और डॉक्टर ममता सलूजा ही पूर्णतः करेंगे।

दरअसल जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना चौधरी के विरुद्ध सेमरचुवा की श्रीमती जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल ने शिकायत की थी कि नसबंदी ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 6 हजार रुपए की मांग की थी। उन्होंने दो हजार रूपए दे दिए थे। डॉक्टर चौधरी ने इसके बाद भी उन पर और पैसों के लिए दबाव बनाया। जिसका ऑडियो साक्ष्य के रूप में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!