तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई बिलासपुर का प्रतिनिधिमंडल डॉ अशोक कुमार गुप्ता उपप्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में नव नियुक्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर अश्विनी कुमार भारद्वाज का स्वागत करते हुए सौजन्य भेट वार्ता की। डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (एल बी /नियमित) की वरिष्ठता सूची में आयी गड़बडियों में व्यापक सुधार किए जाने की अपेक्षा की और इस पर संयुक्त संचालक महोदय ने कहा कि शीघ्र ही आदेश प्रसारित कर सभी जिला से पुनः वरिष्ठता सूची मंगाई जाकर नई संभागीय वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास ने कहा कि ऐसा मंच की व्यवस्था की जानी चाहिए जिसमें संभाग के सभी शिक्षकों को जानकारी तथा संयुक्त संचालक द्वारा आदेश, निर्देश उपलब्ध हो सके, मिल सके, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला का पदोन्नति किया जाए तथा व्याख्याता पदोन्नति हेतु पात्र शिक्षकों का प्रस्ताव डी पी आई को तत्काल भेजे जाने हेतु कहा. उक्त भेंट वार्ता में डा. अशोक कुमार गुप्ता उपप्रांताध्यक्ष, जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, जिला सचिव संतोष तिवारी, उप जिला अध्यक्ष शिवकुमार श्रीवास, नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, रश्मि द्विवेदी, शिव शंकर नामदेव, चन्द्रकला शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, संध्या दुबे, संध्या गौरहा,सुरेन्द्र कुमार दुबे,मृगेंद्र शर्मा, गोरख मैडम आदि उपस्थित थे।