स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर हिंदी विश्वविद्यालय में किया अभिवादन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में शनिवार, 4 जुलाई को महान दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु एवं युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया तथा युवाओं को अपने भीतर निहित शक्ति को पहचानने का संदेश दिया। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!