नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र,पर नहीं हुई सुनवाई। - Sarvavyapi नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र,पर नहीं हुई सुनवाई। - Sarvavyapi

नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र,पर नहीं हुई सुनवाई।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम पंचायत नकटी, विकासखंड धरसींवा, जिला रायपुर स्थित खसरा नंबर 460 में हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखा था।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत नकटी के सरपंच बिहारी यादव द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि खसरा नंबर 460, जिसका कुल रकबा 15.4790 हेक्टेयर है, ग्रामवासियों के पूर्वजों द्वारा चरागाह के रूप में छोड़ी गई भूमि है। समय के साथ परिवारों की संख्या बढ़ने के कारण अनेक ग्रामीण परिवार वर्षों से इस भूमि पर निवासरत हैं और यह क्षेत्र अब घनी आबादी वाले क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है।पत्र में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार की विधायक कॉलोनी का निर्माण किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं और विस्थापन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।सांसद अग्रवाल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्राम पंचायत नकटी, विकासखंड धरसींवा के खसरा नंबर 460 में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी करने का अनुरोध किया था।यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भी प्रस्तावित निर्माण को लेकर चर्चा तेज हो गई है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों के हितों की सुरक्षा की मांग उठाई जा रही थी लेकिन सांसद और पूर्व वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के उक्त आदेशित चिट्ठी को आवास मंत्री ओपी चौधरी ने नजर अंदाज कर किया और नकटी के रहवासियों का मकान टूट गया, जिससे यह मुद्दा केंद्रीय स्तर तक पहुंच गई है ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!