भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

एक ओर बिलासपुर के ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए सिरगिट्टी बस्ती के निवासी *शिवम् अवस्थी* ने आज हंस वाहिनी ब्लड बैंक में अपना *17वां रक्तदान* किया। अवस्थी पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। उनका मानना है कि “रक्तदान महादान है और समय पर दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है।” हंस वाहिनी ब्लड बैंक के प्रभारी ने बताया कि गर्मी के कारण इन दिनों ब्लड की डिमांड बहुत बढ़ गई है, लेकिन डोनर कम आ रहे हैं। ऐसे समय में शिवम जैसे युवा आगे आकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शिवम् अवस्थी ने सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करें। एक बार का आपका 15 मिनट का समय किसी को नया जीवन दे सकता है।