तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ द्वारा प्रदेश सम्मेलन में आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारो का सम्मान किया गया और साथ ही साथ लोक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक कला साहित्य, राष्ट्रीय जागरूकता जैसे विभिन्न अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का भी सम्मान किया। जिसमें बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा के व्याख्याता जय कौशिक का माला, साल श्रीफल, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ,बताते चलें कि इसी सत्र में जय कौशिक को राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित हुए हैं जो कि 5 सितंबर 2026 शिक्षक दिवस को रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में इनका सम्मान होना।