विकास नंद/सर्वव्यापी

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार 5 जुलाई को उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने सांसद रूपकुमारी चौधरी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की शुभेच्छा व्यक्त की। पूरे दिन उनके निवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा, जिससे उत्साहपूर्ण और आत्मीय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त किया।


