महिला सशक्तिकरण की पहचान सांसद रूप कुमारी चौधरी के जन्मदिन पर अनूठी पहल, गरीब विद्यार्थियों की फीस होगी माफ।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी के जन्मदिवस 5 जुलाई के अवसर पर जनसेवा का अनूठा कार्य किया जाएगा। सांसद के जन्मदिन पर क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों की फीस माफ कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने कहा कि सांसद रूप कुमारी चौधरी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही हैं। उनके जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाने का निर्णय प्रेरणादायी है।मनोज दास ने बताया कि गरीब विद्यार्थियों की फीस माफी का यह प्रयास अनेक परिवारों के लिए राहत लेकर आएगा तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे सांसद के जन्मदिवस पर अधिक से अधिक संख्या में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता निभाकर इस अवसर को यादगार बनाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!