डीएमएफ की राशि से स्वीकृत विभिन्न कार्यों की कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा।

Share Now

गौरेला/ नूर मोहम्मद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद की राशि से स्वीकृत विभिन्न कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने डीएमएफ मद से स्वीकृत जनहित के विभिन्न कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति एवं राशि आबंटित होने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी को तत्काल राशि जारी करें। उन्होंने कार्य नहीं होने की स्थिति में राशि वापस करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।

डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से शाला मरम्मत, प्रयोगशाला कक्ष, सेंट्रल लाईब्रेरी, आंगनबाड़ी उन्नयन एवं पुताई, बोर खनन, प्रशिक्षण भवन, पुस्तकालय भवन, क्रीड़ा भवन, चैनिंग-फेंसिंग कार्य, पुलिया निर्माण, सामुदायिक भवन, आहाता निर्माण, प्रतिक्षालय, शेड निर्माण, नाली निर्माण, रनिंग वाटर सप्लाई, सीसी रोड, डब्ल्यू बी एम, पगौड़ा निर्माण, औद्योगिक इकाई, पोर्टेबल शौचालय, गौरेला के संजय चौक एवं रानी दुर्गावती चौक का सौंदर्यीकरण आदि कार्य शामिल हैं। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सहित वन, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, ग्रामीण यांत्रिकी, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, मछली पालन, शिक्षा तथा नगरीय निकाय एवं पंचायत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!