पुलिस चौंकी, सोनाखान भ्रमणशास. नवीन महाविद्यालय सोनाखान

Share Now

बया-विकास अवस्थी।

दिनांक 24/03/2025 को शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान के छात्र छात्राओं को पुलिस चौकी सोनाखान में भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं को पुलिस एवम उनसे संबंधित कार्यो को बच्चों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनाखान पुलिस चौंकी के ASI G.P. पटेल एवम प्रधान आरक्षक के द्वारा छात्र छात्राओं को थाने में उपस्थित विभिन्न प्रकार के सामग्रियों से अवगत कराया गया। छात्र छात्राओं द्वारा कानून से सबंधित विभिन्न शब्दों जैसे FIR, CRPC, IPC ‌आदि के सबन्ध में ASI G.P. पटेल से जानकारी ली गई। ASI G.P.पटेल के द्वारा छात्र छात्राओं को मोहर्रिर कक्ष, मालखाना कक्ष से संबंधित जानकारी दिया गया। ASI G.P. पटेल के द्वारा पुलिस सुरक्षा से संबंधित उपकरणों को छात्र छात्राओं से अवगत कराया गया। अंत मेंG.P. पटेल के द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात नियमावली एवम छात्राओं की विशेष रूप से सुरक्षा से संबोधत विषयों को छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इस पूरे कार्यक्रम में नवीन शासकीय महाविद्यालय सोनाखान के प्राचार्य R.C. जोशी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!