आज पिथौरा के राजिम भक्तिन माता चौक में संत शिरोमणी, हमारी आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जी की जयंती के शुभ अवसर पर पिथौरा के समस्त साहू समाज के द्वारा भब्य रुप से मनाया गया। वहीं आज कर्मा माता के नाम पर शासन द्वारा डाक टिकट जारी किए जाएंगे जिसकी खुशी समस्त साहू समाजो पर देखा गया। साथ ही माता को खिचड़ी भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है। उनका विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।