सरायपाली में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा, उत्कृष्ट विद्यालय निर्माण और गुणवत्ता सुधार पर जोर। - Sarvavyapi सरायपाली में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा, उत्कृष्ट विद्यालय निर्माण और गुणवत्ता सुधार पर जोर। - Sarvavyapi

सरायपाली में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा, उत्कृष्ट विद्यालय निर्माण और गुणवत्ता सुधार पर जोर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन एवं जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) के निर्देशानुसार शनिवार को सेजेस सरायपाली सभागार में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम, ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी, छात्र हितैषी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में प्रशासनिक कसावट लाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक प्रकाशचंद्र मांझी, एपीसी (समग्र शिक्षा) सम्पा बोस, बीईओ टीकमचंद पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक सहित विकासखंड के सभी प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता के साथ योजनाबद्ध कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों को सभी दायित्वों का समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, मॉनिटरिंग व्यवस्था मजबूत करने तथा प्रशासनिक कसावट बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, छात्र हितकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने और जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने वीएसके ऐप के माध्यम से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की ग्रेडिंग कर बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने तथा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से कार्ययोजना तैयार कर परिणाम सुधारने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सरायपाली विकासखंड के विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में भाषाई और गणितीय दक्षता विकसित करने, हिंदी एवं अंग्रेजी का धाराप्रवाह पठन, पहाड़ों का ज्ञान तथा गणितीय संक्रियाओं में विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल “लक्ष्य महासमुंद” के तहत नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास एवं एनएमएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं की जानकारी भी दी।बैठक में एमआईएस मॉनिटरिंग सिस्टम, अपार आईडी निर्माण, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों के डाटा अपडेट, ड्रॉपबॉक्स से छात्र इंपोर्ट तथा ग्रेडिंगवार डाटा तैयार रखने जैसे विषयों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।सहायक संचालक प्रकाशचंद्र मांझी ने पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान प्राचार्यों एवं सीएसी ने विद्यालयों की जमीनी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया।बैठक में अधिकारियों का स्वागत बीईओ टीकमचंद पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक, वरिष्ठ प्राचार्य सी.एल. पुहुप, सेजेस प्राचार्य जी.के. अरिल्ले, सीएसी संघ अध्यक्ष खिरोद्र सोनी, ऋषि प्रधान, हेमंत चौधरी तथा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन यशवंत कुमार चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बीईओ टीकमचंद पटेल ने किया। शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने बैठक की जानकारी दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!