कुर्मी समाज के सर्वमान्य जननेता कृष्ण को मिली बड़ी जिम्मेदारी...भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बिलासपुर जिला प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर। - Sarvavyapi कुर्मी समाज के सर्वमान्य जननेता कृष्ण को मिली बड़ी जिम्मेदारी...भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बिलासपुर जिला प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर। - Sarvavyapi

कुर्मी समाज के सर्वमान्य जननेता कृष्ण को मिली बड़ी जिम्मेदारी…भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बिलासपुर जिला प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुरमी समाज के सर्वमान्य जननेता कृष्ण कुमार कौशिक को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का बिलासपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में अनुभवी, समर्पित एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है। इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा कुरमी समाज में व्यापक हर्ष का वातावरण है।कृष्ण कुमार कौशिक लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। वे अपनी सहज कार्यशैली, संगठन क्षमता, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के कारण कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान रखते हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी ऐसे अनुभवी नेता को सौंपना संगठन की दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है। प्रदेश में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को देखते हुए कृष्ण कुमार कौशिक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे पिछड़ा वर्ग समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।कुरमी समाज के लोगों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार कौशिक वर्षों से समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति संगठन के विश्वास का प्रतीक है।भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कृष्ण कुमार कौशिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बिलासपुर जिले में संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि कौशिक अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अपनी नियुक्ति पर कृष्ण कुमार कौशिक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के हितों, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे तथा बिलासपुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!