इस महादेव से बिलासपुर की जनता क्यों है खुश, चलिए जानते हैं..

Share Now

.बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां पर आज भी ऐसे प्रतिभावान बच्चे और युवा है जो अपने मेहनत और प्रतिभा से दुनिया में नाम रोशन कर सकते हैं,बस उन्हें एक ऐसा मंच चाहिए जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य के एक ऐसा आईएएस अफसर हैं जो मध्य प्रदेश के समय में लालटेन की रोशनी में पढ़ाई-लिखाई करके आज छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े संभाग को संभाल रहे हैं और संभाग के जिलों को एक नई ऊंचाई में पहुंचाने में लगे हुए हैं। यह आईएएस अफसर बिलासपुर -रायपुर संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे है..!छत्तीसगढ़ राज्य के घोर नक्सलवाद क्षेत्र के रुप में जाने पहचाने वाले बीजापुर जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे महादेव कावरे आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहने के साथ ही विभिन्न विभागों के मुखिया के रुप में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं, शायद यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़िया आईएएस अफसर महादेव कावरे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न केवल राजधानी रायपुर बल्कि बिलासपुर संभाग का आयुक्त की जिम्मेदारी दी है ,जो आज दोनों संभाग के जिलों में न केवल सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए बल्कि हर जिलों को आदर्श बनाने के लिए जिला प्रशासन को उचित मार्गदर्शन दे रहे हैं। संभागायुक्त महादेव कावरे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं और न केवल रायपुर, बिलासपुर संभाग को बराबर समय देकर जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे हैं अपितु रायपुर और बिलासपुर के एक विश्वविद्यालय का जिम्मेदारी का निर्वहन भी बखूबी कर रहे हैं। बिलासपुर संभाग के लोगों का कहना है कि जब-जब हम बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे हैं ,तब-तब हमें संभाग आयुक्त महादेव कावरे मिले हैं और उन्होंने हमारी समास्याओं का त्वरित निराकरण किया है और कुछ लोगों का कहना है कि महादेव कावरे साहब अपने नाम के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और वह जनता की समास्याओं, मांगों का निराकरण अपने स्तर के साथ ही जिला कलेक्टर एवं जिले के संबंधित अधिकारियों को सीधे फोन कर कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश देते हैं। निश्चित रूप से संभाग आयुक्त महादेव कावरे के इस कार्य से यह कहना गलत नहीं होगा कि महादेव कावरे को विष्णु देव साय सरकार ने जो-जो जिम्मेदारी दी है,उसे वह बखूबी निभा रहे हैं,और यही कारण है कि अब तक 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर बीजापुर निवासी महादेव कावरे पर किसी प्रकार का आरोप -प्रत्यारोप नहीं लगा है और इनकी स्वच्छ छवि के चलते इन्हें आने वाले समय में विष्णु देव साय की सरकार बहुत बड़ी जिम्मेदारी देगी, इसमें दोमत की बात नहीं होगी। बहरहाल आज बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे के कार्यप्रणाली से बिलासपुर संभाग की जनता काफी खुश नजर आ रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!