सरायपाली पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से लाई जा रही नशीली दवाओं की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार। - Sarvavyapi सरायपाली पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से लाई जा रही नशीली दवाओं की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार। - Sarvavyapi

सरायपाली पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से लाई जा रही नशीली दवाओं की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा के पदमपुर से नशीली दवाएं लाकर रायपुर और सरायपाली में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 87,184 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

बस का इंतजार कर रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

पहले मामले में सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध नशीली दवाइयों के साथ बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम विजय चौबे, निवासी शिव चौक, लालपुर, टिकरापारा (रायपुर) बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10 mg की 40 पत्तियां (कुल 400 टैबलेट) बरामद हुईं, जिनकी कीमत 3,200 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन नशीली गोलियों को पदमपुर (ओडिशा) से रायपुर बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध क्रमांक 235/26 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

बाइक सवार से 80 नशीले इंजेक्शन बरामद

दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-06-HA-2197) को रोककर जांच की। चालक ने अपना नाम राजापुरी गोस्वामी (25 वर्ष) निवासी वीरेंद्र नगर, सरायपाली बताया।वाहन की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से Pentazocine Injection IP 30 mg/ml के 80 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कीमत 3,984 रुपये है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इन्हें पदमपुर (ओडिशा) से सरायपाली में बिक्री के लिए लेकर आया था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शनों के साथ 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध क्रमांक 236/26 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

कुल 87,184 रुपये की संपत्ति जब्त

दोनों मामलों में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं एवं वाहन सहित कुल 87,184 रुपये की संपत्ति जब्त की है। सरायपाली पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!