गौरेला पेंड्रा मरवाही/नूर मोहम्मद/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
वित्तीय वर्ष के अंतिम तीन दिनों में राजस्व वसूली के लिए नगरपालिका गौरेला ने अभियान तेज कर दिया है। 29, 30 और 31 मार्च को अवकाश के बावजूद नगरपालिका कार्यालय खुला रहेगा और टैक्स लिए जाएंगे। नगरपालिका के संपत्ति, समेकित, जलकर समेत सभी प्रकार के टैक्स को जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक है। 31 मार्च तक टैक्स नहीं पटाने पर अर्थदंड लगेगा। पालिका प्रशासन ने अपील किया है की अर्थदंड और असुविधा से बचने के लिए सभी करदाता अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें।