बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय सरकार के डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल और निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं हुई। राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा हो रही है कि पहली बार मंत्रिमंडल और निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिलासपुर में समारोह खत्म होने के पश्चात 30 मार्च के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति हो सकती है।बता दें कि पिछली कांग्रेस और भाजपा सरकार में एक साल में मंत्रीमंडल विस्तार हो जाता था और निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार में अभी तक नहीं हुई है। भाजपा संगठन और साय सरकार के मंत्री पहले निकाय चुनाव और बजट सत्र निपटने के बाद मंत्रीमंडल में विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्ति की बात कहते रहे हैं, लेकिन भाजपा संगठन ने अभी तक निगम मंडलों में नियुक्ति नहीं की है। बताया जाता है कि मंत्रीमंडल में विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति में देरी होने पर दावेदारों और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों तक को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि सभी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव के बाद निगम-मंडलों में नियुक्ति हो जाएगी। वहीं मंत्री बनने के सपना संजोए विधायकों का भी सब्र का बांध टूटने लगा है। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अब कहते नजर आते हैं कि जब बनाना होगा तो बनाएंगे। वैसे भी सवा साल तो ऐसे ही निकल गए। विभाग में काम करने के लिए बचेंगे कितने साल, क्योंकि आखिरी के एक साल तो चुनाव की तैयारी में ही निकाल जाएगी।बताया जाता है कि भाजपा संगठन के बड़े नेताओं से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निगम-मंडलों में नियुक्ति की बात पूछने पर पल्ला झाड़ने लगे हैं कि पता नहीं कब होगी। कभी दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व तो कभी मुख्यमंत्री का मामला है कहकर बात को पलट देते हैं।वही भाजपा में चर्चा होती रही कि विष्णु देव साय सरकार में मंत्रीमंडल में विस्तार और निगम- मंडलों में नियुक्ति की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर समारोह 30 मार्च 2025 को संपन्न होने के बाद होगी। वहीं ,अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर जिले से अपनी कार्यक्रम को पूर्ण कर दिल्ली लौट गए हैं और आज नवरात्र पर्व एवं हिंदू नव वर्ष पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कभी भी नवरात्र के बीच उक्त सूची तैयारी कर सकते हैं।