सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी
प्रदेश सरकार की साय सरकार को लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के प्रमुख वादों में से एक महिलाओं को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने का था साय सरकार के सस्ते गैस सिलेंडर वाले वादे को याद दिलाते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने कहा है कि प्रदेश की साय सरकार एक ओर शराब की कीमतें घटाकर नशे के सामान को सस्ती कर रही है लेकिन सस्ती सिलेंडर देने का वादा और इरादा दोनों भूल चुकी है। आगे तिरीथ ने कहा कि साय सरकार ने मोदी की गारंटी के साथ अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की समस्त महिलाओं से और जनता से बहुत सारे लोक लुभावने वादे किए थे जिसमें से एक प्रमुख योजना महतारी वंदन योजना है जिसके अंतर्गत महिलाओं को 1000 रूपए की राशि दी जा रही है पर छत्तीसगढ़ के सभी ज़रुरतमंद महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि नहीं दी जा रही है और साय सरकार ने इस योजना में नियमों का ऐसा जाल बिछाया की वाजिब में जिनको इस योजना का लाभ मिलना चाहिए उनको नहीं मिल रहा है बल्कि बालीवुड की चर्चित अभिनेत्री सन्नी लियोन के नाम पर महतारी वंदन की राशि दी जा रही है।
आगे तिरीथ ने कहा कि जो भाजपा की बहनें शराब बंदी के लिए सड़क पर पूरे पांच साल प्रर्दशन किए आज साय सरकार द्वारा नये शराब दुकान खोलने पर खामोश है यह भाजपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है सभी प्रदेशवासियों के हित में साय सरकार को उनके 500 में सिलेंडर देने वाले वादें को याद दिलाते हुए शीघ्र पूरा करने की मांग करती हूं।