सरायपाली/ विकास नंद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के एकमात्र निष्पक्ष निर्भीक बहुरंगी साप्ताहिक अखबार सह वेबपोर्टल न्यूज सर्वव्यापी द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाकी से खबर लिखी और प्रकाशित की जा रही है। जिससे हमारे संपादक तरुण कौशिक के कलम की धारदार लेखनी से राजनीतिक और प्रशासनिक लोग सहमें हुए हैं और इन्हें झूठे प्रकरणों में फंसाने की रणनीति भी तैयार हो रही है। यह हम नहीं बल्कि न्यायधानी से लेकर बस्तर तक चर्चा हो रही है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि सर्वव्यापी अखबार जो पिछले पांच साल लगातार अपने निर्धारित अवधि में एवं एक महीने पहले वेबपोर्टल न्यूज के रूप में सर्वव्यापी ने अपनी लेखनी के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लगातार भ्रष्टाचार, घोटाले, गड़बड़ियों की खबर प्रकाशित कर रहे हैं। जिसके कारण संपादक तरुण कौशिक को कुछ राजनीतिक एवं प्रशासनिक अफसरों द्वारा झूठे प्रकरणों खासकर एकतरफा सुनवाई होने वाली महिला कानून की धाराओं में फंसाया जा सकता है। बताते चलें कि संपादक तरुण कौशिक ,जब डिसेंट रायपुर के कार्यकारी संपादक थे,तब भी इन्हें झूठे केस में फंसाया जा चुका है और अब फिर यही रणनीति अपनाई जा रही है। जिसकी आशंका होने पर संपूर्ण जानकारी हमने राज्य सरकार,जिला प्रशासन को लिखित में दर्ज कराई है। वहीं हम बताना चाहेंगे कि हमारा सर्वव्यापी अखबार एवं वेबपोर्टल न्यूज सर्वव्यापी लगातार बेबाकी से अपनी कलम की धारदार लेखनी से भ्रष्टाचार, घोटाले और सिस्टम के खिलाफ लड़ते रहेंगे,भले ही हमें अपनी जान गंवानी पड़े..!