सैनिकों ने कहा हम अपने कमांडेंट से है संतुष्ट।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी / बिलासपुर संभाग के एक महिला अधिकारी के खिलाफ कुछ दलाल रुपी स्थानीय लोगों ने इनकी स्वच्छ छवि को खराब करने के लिए शिकायत करने में लगे हुए हैं। जबकि जिले के कर्मचारी उनके कार्यों से पूरी तरह से संतृष्ट है। बताते चलें कि बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा एवं सक्ति जिले के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू के खिलाफ कुछ वेबपोर्टल न्यूज एवं कुछ अखबारों में अवैध रूप से नगर सैनिकों से धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए खबरें प्रकाशित किए थे। वहीं आज हमारे सर्वव्यापी टीम ने उक्त दोनों जिलों में एक आम नागरिक की तरह नगर सैनिकों से जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू की कार्यों को लेकर चर्चा किए तो नगर सैनिकों ने स्पष्ट और साफ रुप से कहा कि सहज सरल और मिलनसार व्यवहार की धनी कमांडेंट मैडम को कुछ दलाल रुपी स्थानीय लोगों द्वारा मैडम की स्वच्छ छवि को धूमिल करने की साज़िश रची जा रही है। सैनिकों ने बताया कि उनसे डेढ़ साल के पदस्थी के दौरान एक रुपये की अवैध वसूली और न सैनिकों से दुर्व्यवहार किया गया है लेकिन कुछ दलाल रुपी लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए सीधी सादी कमांडेंट मैडम को बदनाम करने में लगे हुए हैं। वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मैडम को यहां से हटाकर खुद बैठना चाहते हैं, इसलिए उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर भी कुछ मीडिया वाले भी मैडम की छवि खराब करने बिना तथ्य के खबरें प्रकाशित कर रहे हैं,जो अनुचित नहीं है। बहरहाल इस पूरे मामले की विस्तृत खबर सर्वव्यापी अपने आगामी अंकों में प्रकाशित करेंगी..!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!