बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के संसदीय क्षेत्र बिलासपुर जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण के दिशा-निर्देश पर उचित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा, नितिन तिवारी द्वारा नगर पालिका रतनपुर अंतर्गत हो रहे अवैध प्लाटिंग में तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थगन आदेश जारी कर विक्रय, नामांतरण एवं डिजिटल हस्ताक्षर में रोक लगा दिया है। जिससे उम्मीद है कि इस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर अब आसानी से रोक लगेगी।