बाबा कुटिया हनुमान मन्दिर करगी खुर्द मरही कापा में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन तथा ज्योति कलश प्रज्वलित।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

पिपरिया सागर मध्यप्रदेश निवासी पंडित दीपक दुबे शास्त्री जी के द्वारा बाबा कुटिया हनुमान मंदिर करगी खुर्द में स्थित हनुमान जी मंदिर एवं दुर्गा जी मंदिर के परिसर में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। इस भक्तिमय कार्यक्रम में मरही कापा ,करगी खुर्द, बीजा, ढनढन,कोटा आदि के श्रोता एवं भक्तगण उपस्थित होकर कथा श्रवण कर कृतार्थ हो रहे हैं । 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाले नवदुर्गा पक्ष में पिपरिया सागर मध्य प्रदेश से पधारे हुए कथावाचक पंडित दीपक दुबे शास्त्री जी के द्वारा एवं उनकी संगीत टीम के द्वारा भगवत भजन के साथ ही भगवान की कथा का रसपान कराया जा रहा है । आज 3 अप्रैल को पंचम दिवस भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं कथा का श्रवण भावपूर्ण होकर भक्त प्राप्त कर रहे हैं । इस अवसर पर बाबा कुटिया स्थित दुर्गा मंदिर में 24 घृत ज्योति कलश तथा 80 तेल ज्योति कलश भी प्रज्वलित हो रहे हैं । भागवत कथा का आयोजन एवं ज्योति कलश प्रज्वलन बाबा कुटिया के श्री संत राजा रामदास जी बैरागी के संरक्षण व सानिध्य में पंडित अमित दुबे के संयोजकतत्व में किया जा रहा है। विदित हो कि श्रीमद् भागवत कथा का यह छठवां सफल आयोजन है। भागवत कथा के समापन एवं नवदुर्गा पक्ष के अंतिम दिवस 6 अप्रैल को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है , जिसमें कन्याएं एवं ग्रामीण जन भोजन प्रसाद प्राप्त करेंगे । श्री संत राजा रामदास जी बैरागी ने बताया कि बाबा कुटिया हनुमान मंदिर में वर्ष भर विभिन्न अवसरों एवं तिथियों में विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं । समय-समय पर महात्यागी संतों का भी आगमन बाबा कुटिया में होता है । वर्तमान समय में महात्यागी श्रीपत्तिदास जी महाराज सीतापुर मध्यप्रदेश का आगमन एवं उनके साथ ही कोटेश्वर गुजरात के श्री श्री संत भी पधारे हुए हैं , जिनके द्वारा गंगा दशहरा तक सिर में खप्पर लेकर धुनी रमाया जा रहा है। सभी ग्रामीण जन एवं आसपास के निवासियों से अपील है कि श्री भागवत कथा का श्रवण कर स्वयं को धन्य करें एवं माता भगवती तथा हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!