सर्वव्यापी /ब्यूरो चीफ रामनारायण यादव/ करगी रोड (कोटा) /
साई बाबा सेवा आश्रम विगत कई वर्षों से आदिवासी अंचल में जरूरत के कपड़े व शिक्षा की सामग्री निःशुल्क वितरण कर रहे है , ठंड में दीन-दुखी व असमर्थ बच्चों को देखकर वनवासियों को गर्म कपड़े बांटने मुहिम छेड़ दी एक मुहिम जरूरतमंदों के लिए चला रहे है, साईं बाबा सेवा आश्रम से जरूरत मंदो कई गांव जंगल और सुदूर अंचल में कपड़े बांट चुकी है, साईं बाबा ने अपने पूरे जीवन गरीबों की सेवा की थी उन्हीं के आदर्शों का पालन करते हुए ग्रामीण अंचल में गर्म कपड़े बांटने की शुरुआत की गई,इसी पहल में इस वर्ष कर्तव्य की टीम ने कोटा रेल्वे स्टेशन व लालपुर नवागांव के गरीब जरूरतमंदों को 50 नग कंबल बांटा गया ,इससे पहले दीपावली में गरीब जरूरतमंदों बच्चों को मीठा व पटाखे का वितरण सदस्यों के द्वारा किया गया था,इस संस्था में सूरज गुप्ता, राम चंद्र गुप्ता, विकास पांडे, चंद्रकांत जायसवाल, अंकुर सिमरे रामनारायण यादव (नंदू ),व सभी सदस्य व करगी रोड कोटा नगर वासियों का सहयोग है, उक्त जानकारी संस्था के संचालक कैलाश चंद्र गुप्ता ने दी ,