बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के समस्त पंचायतों और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार करने के कार्यक्रम में संशोधन किया है।पहले निर्धारित 15 जनवरी 2025 की तारीख को बढ़ाकर अब 18 जनवरी 2025 किया गया है, अब 18 जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा ।इस संशोधित तारीख के अनुसार ,निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों और जनसाधारण को सूचित किया है की आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए यह नामावली महत्वपूर्ण होगी, जिसमें नामों की सटीकता और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संशोधित तिथि के अनुसार अपनी जानकारी अपडेट करें और किसी भी प्रकार के बदलाव या त्रुटि के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।