भाजपा सरायपाली मंडल ने धूम धाम से स्थापना दिवस मनाया।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/

भाजपा सरायपाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर स्कूल सरायपाली में आज भाजपा स्थापना दिवस हर्ष उल्लास से मनाया। स्थापना दिवस के अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता छतर सिंह नायक , जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, नप पूर्व अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल ने बीजेपी का झंडा फहराया। तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। पार्टी का उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में काम करना है एवं भाजपा की नीति रीति के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद के नारे के साथ मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम में अनंत कुमार पटेल , हेमंत प्रधान,धर्मेंद्र चौधरी, बिहारी लाल अग्रवाल, तारेश्वरी नायक, घासी राम अग्रवाल, लोकनाथ बारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वर्ण सिंह सलूजा, रेशम पटेल,अमृत पटेल, भूपेश सलूजा,रोमी सलूजा,प्रमोद कुमार सागर, विष्णु अग्रवाल, डॉ प्रकाश पटेल, डॉ आशीष दास, मुरली नायक, रविन्द्र पंडा, तिलक साहू, प्रदीप प्रधान,मो अख्तर मेमन,मनोज दास, मुकेश आदित्य, गजेंद्र ठाकुर, युवराज गोस्वामी, राजा बग्गा किशन जायसवाल, विदित धनानिया, आशीष सेन, कन्हैया पटेल,दुष्यंत नायक, मोहन चौहान, रोहित साहू, देवराज चौहान, शिवा जायसवाल, लव कुमार चौधरी, महेंद्र सिंह,नीरज अग्रवाल, झप्पी लाल मांझी, विक्रम यादव, किरण बेहरा दुर्गा प्रसाद यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने दी…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!