दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी /

कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का पुनः निर्धारण किया गया है। यह निर्धारण 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिये किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उच्च कुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को अब प्रतिमाह 13126 रूपये, और जोन ‘स’ के श्रमिकों को 12866 रूपये प्राप्त होगा। कुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को प्रतिमाह 12346 रूपये एवं जोन स के श्रमिकों को 12086 रूपये मिलेंगे। इसी प्रकार अर्द्धकुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को 11566 और जोन स के श्रमिकों को 11306 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। अकुशल श्रेणी में श्रमिकों जोन ब के श्रमिकों को 10916 रूपये और जोन स के श्रमिकों को 10656 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!