गृहमंत्री शर्मा के दृढ़ संकल्प से बदल रही नक्सलगढ़ की तस्वीर… दहशत के प्रतीक झीरम घाटी में किया रात को सफ़र… पढ़े पूरी खबर।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ अब बदल रहा है नक्सलवाद की जड़ें कमजोर हो रही हैं गृहमंत्री विजय शर्मा के पदभार संभालने के बाद से ही बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हुआ है और नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार शांति बहाली की दिशा में अहम प्रगति हो रही है। उनकी राष्ट्र प्रथम की भावना और नक्सलवाद समाप्त करने का जज़्बा छत्तीसगढ़ को एक सुरक्षित और विकासशील राज्य बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। विजय शर्मा की यह साहसिक यात्रा नक्सल मुक्त बस्तर के सपने को और मजबूत करती है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नक्सलवाद मुक्त बस्तर के संकल्प को साबित करते हुए बीती रात सुकमा से रायपुर के लिए रवाना होते समय झीरम घाटी को पार किया। यह वही झीरम घाटी है, जो कभी नक्सली हमलों के कारण दहशत और भय का प्रतीक रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी घाटी में नक्सलियों ने प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की निर्मम हत्या की थी। जहां दिन में भी आम लोग इस इलाके से गुजरने से कतराते हैं, वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस रास्ते को रात के अंधेरे में पार कर यह संदेश दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!