पहलगाम में निर्दोषों की हत्या के विरोध में जंतर मंतर पर विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन

Share Now

नई दिल्ली: पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर जंतर मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में अनेक साधु-संत, धार्मिक नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे।प्रदर्शन में ब्रह्म ऋषि जय गोविंदाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज, जैन विवेक मुनि महाराज, बालाजी मंदिर के महंत महेश महाराज और बालाजी महाराज के मुख्य सेवक दुष्यंत शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार नीरज यादव, नई दिल्ली के डीसीपी देवेश, आउटर जिले के एडिशनल डीसीपी मनोज मीणा, विश्व हिंदू परिषद के आलोक, लोकेश द्विवेदी और दीपक भी कार्यक्रम में शामिल रहे।प्रदर्शन के दौरान बागेश्वर धाम के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। श्रवण दास महाराज और ब्रह्म ऋषि ने पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभर से साधु-संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने विरोध को एक व्यापक जनसमर्थन का रूप दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!