राजादेवरी क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और अन्य गैरकानूनी कार्यों पर रोक,सख्ती करवाई : थाना प्रभारी

Share Now

बया-विकास अवस्थी।

बलौदाबाजार जिले के राजादेवरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार पर अब लगाम कसने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में नवागत थाना प्रभारी राजकुमार डहरिया ने राजादेवरी थाने का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 27.04.2025 को थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर ग्राम चांदन में घेराबंदी कर छापा मारा गया। इस दौरान अपने मकान में अवैध महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने वाली 01 आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया से ₹80,000 कीमत मूल्य का 400 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपिया से अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल ₹50,000 कीमत मूल्य का 05 नग गैस चूल्हा, 07 नग गैस सिलेंडर, 09 नग बड़े बांगा बर्तन भी जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी राजादेवरी-उप. निरीक्षक. राजकुमार डहरिया,प्र.आ.नारायण अवस्थी,समीर शुक्ला,मंजू साहू,आरक्षक कृष्णकांत तिवारी, उमेश वर्मा, महेश्वर ध्रुव योगदान रहा।आरोपिया- निर्मला साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चांदन थाना राजादेवरी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!