दंतेवाड़ा। युवा समाजसेवी प्रवेश कुमार जोशी ने दंतेवाड़ा के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से सौजन्य भेंट की और जिले में हो रहे जनहित और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जोशी ने कलेक्टर महोदय की सतत कर्मठ कार्य कुशलता के लिए आभार प्रकट करते हुए उन्हें समाज की ओर से सराहा।कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रवेश जोशी की प्रशंसा करते हुए कहा, “आप अच्छा कार्य कर रहे हो, ऐसे ही जनहित के कार्य करते रहें और आवेदन करते रहें। संभावित जनता की समस्याओं का निराकरण करने का मैं पूर्ण प्रयास करूंगा।”इस अवसर पर जोशी ने गीदम में स्थित युवा कॉल सेंटर को पुनः शुरू करने के लिए एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि इस पहल से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, नवाचारी विचारों का विकास होगा, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और व्यापार में वृद्धि होगी। कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया कि युवा कॉल सेंटर को पुनः शुरू करने की दिशा में कार्यवाही चल रही है। उन्होंने जोशी की प्रार्थना को गंभीरता से लेते हुए युवाओं के भविष्य के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।प्रवेश जोशी ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की प्रशंसा में कहा, “उनकी जिले के प्रति गंभीरता, विकसित सोच और दूरदर्शी योजना जिले के लिए स्वर्णिम साबित होगी।” जोशी ने कलेक्टर महोदय के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद प्रकट किया।नगरवासियों ने भी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की कार्यक्षमता और समर्पण की सराहना की और आशा व्यक्त की कि जिले में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी।