बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिस तरह से भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अफसर सुबोध कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ में वापसी कराकर अपने सचिवालय में पदस्थ करते हुए अपना प्रमुख सचिव का दायित्व सौंपा है। उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में विष्णु देव साय ने सुबोध कुमार सिंह की प्रशासनिक कार्यों को गंभीरता से देखा है इसलिए उन पर भरोसा जताया है और इस भरोसे को सुबोध कुमार सिंह पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में इन दिनों न के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रथम सुशासन तिहार चल रही है बल्कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास भी जोरों से चल रहा है। ब्यूरोक्रेसी में चर्चा है कि सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसी भी विभाग का जिम्मेदारी न देते हुए सिर्फ अपने प्रमुख सचिव बनाकर उनके कार्य अनुभव के बल पर पूरे राज्य में अपनी विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को जमीन पर लाने के लिए सुबोध कुमार सिंह को पूरी तरह से फ्री हेड कर किए हैं और वही सहज, सौम्य कम बोलने वाले छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर सुबोध कुमार सिंह को जानने वाले कहते हैं कि सुबोध सिंह साहब हर क्षेत्र में रिजल्ट देने वालों में शुमार है और यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कलेक्टर के पद से लेकर विभिन्न विभागों के सचिव फिर प्रमुख सचिव बनने के बाद भी उन पर किसी तरह की दाग नहीं लगे हैं और बेदाग छवि वाले सुबोध कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव के रुप में कम ही दिनों में एक अलग पहचान बना चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार में सीएम के साथ पहुंचने पर वह खुद सीएम की हर घोषणाओं को अपने डायरी में लिखते नजर आ रहे हैं और वह अब वह न केवल जिलों के कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ के साथ ही पुलिस अधीक्षकों की कार्यप्रणाली पर खुद निगरानी रखें हुए। इससे लगता है कि सुबोध कुमार सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं को धरातल पर लाने के साथ ही जनता की समास्याओं का निराकरण करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस रणनीति बनाकर मैदान में उतर चुके हैं। बहरहाल इन दिनों सुबोध कुमार सिंह की कार्य करने की शैली से पूरी प्रशासनिक अमला हैरान हो चुके हैं और वही रात 10-11 बजे तक मंत्रालय में बैठकर भी कार्य संपादन कर रहे हैं। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिस भरोसे के साथ इन्हें अपना प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है उसे सुबोध कुमार सिंह निश्चित रूप से पूरा करेंगे..!