वर्धा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महाराष्ट्र के वर्धा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया।‌ सेंट एंथोनी नेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक में प्रथम पुरस्कार लव्य शुभम मुनोत को, द्वितीय पुरस्कार तनुश एस. अडवानी को तथा बालिका में से प्रथम पुरस्कार आर्यकी डी. आगरकर को, द्वितीय पुरस्कार शर्वी एस. हिवरे को एवं तृतीय पुरस्कार समर्पी एम. सोनटक्के को दिया गया।‌6 से 8 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में स्वराज बार्डे को प्रथम, अनुराग ए. काले को द्वितीय तथा भव्य शुभम मुनोत को तृतीय पुरस्कार दिया गया।‌बालिका में निरिक्षा एस. हिवरे को प्रथम, आरना पी. सबाणे को द्वितीय तथा साची ए. केडिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में अथर्व जी. लिचिडे, वेदांत जी. भोयर, द्विज ए. गाले को क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी आयु वर्ग में बालिका युकी ए. केडिया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।‌ 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में निराली एन. सुते को प्रथम, सेजल के. घरगे को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।‌प्रतियोगिता की सफलता में प्रशिक्षक उपेंद्र लाडोले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेंट एंथोनी नेशनल स्कूल के प्रबंधन, शिक्षक एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सभी विजेताओं एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया व ऐसे खेलों एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!