धान खरीदी केन्द्रों में हुई करोड़ों की हेराफेरी… जांच रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत… अब कार्यवाही का इंतजार।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले के अंतर्गत सरायपाली विकास खंड के विभिन्न सहकारी समितियों में धान खरीदी केन्द्रों में करोड़ों की हेराफेरी की गई है सत्यापन के दौरान केना धान उपार्जन केन्द्र में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी पाई जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न खरीदी केन्द्रों में करोड़ों रुपए की धान की हेराफेरी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो धान केन्द्रो में सत्यापन हेतु जांच टीम गठित की जिसमें सहकारी बैंक,कृषि,मंडी, राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत संबंधी धान उपार्जन केन्द्रों का सत्यापन किया गया जिसमें गड़बड़ी पाई गई है जिसका जांच प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को भेजा गया है अब यह देखना है कि कलेक्टर इस पूरे मामले पर कब और क्या कारवाई करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों सरायपाली के एक कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ धान खरीदी केन्द्रों में भारी गड़बड़ी की जानकारी साझा की थी जिसमें उन्होंने इन मामलों में सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के हाथ होने का अंदेशा जाहिर किया गया था यह मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही मिडिया द्वारा इस संबंध में जिला ग्रामीण बैंक के मैनैजर से जानकारी चाही गई जिस पर उन्होंने आश्चर्यजनक चुप्पी साध ली इससे यह संभावना प्रबल हो जाती है कि अधिकारियों के मिलीभगत से इतने बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है विभिन्न समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद उक्त धान खरीदी केन्द्रों में जांच में भी देरी की गई अब कार्यवाही होगी या नहीं यह आने वाला समय बताएगा। अगले अंक इस पूरे मामले का विस्तृत खबर प्रकाशन किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!