उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी हुए सम्मानित।

Share Now

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही/ श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर लीना कमलेश मण्डावी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विगत लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वीप के प्रभारी नोडल उत्तम कुमार चन्द्राकर को तथा जिला स्तरीय बीएलओ पुरस्कार के लिए प्राथमिक शाला निमधा के प्रधान पाठक प्रदीप जायसवाल को प्रशस्ति पत्र और इनाम राशि देकर सम्मानित किया। साथ ही निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाने पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड दिया गया और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को दाहिना हाथ आगे बढ़वाकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन लोगों को जागृत करने के लिए किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और दूसरों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। नाम जुड़वाने का कार्य बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन भी आसानी से किया जा सकता है और नाम जुड़ने के बाद अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे ने कहा कि नए एवं पुराने सभी मतदाता वोट जरूर डालें और अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा चन्द्राकर ने मतदाता जागरूकता स्लोगन लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना मत अधिकार’’ को उद्बोधित करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स अम्बुज मिश्रा, बीएलओ, नए मतदाता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!