एक ढाबे में रुके सीएम साय।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार की व्यस्तता के बाद भी आमजनों से मिलने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए वे आज सिमगा में एक ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया एवं आमजनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता है। मैं जहां भी जाता हूं, वहां लोगों से मिलकर मुझे असीम ऊर्जा मिलती है। इनके साथ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!