बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर संभाग के अंतर्गत मुंगेली जिले के शिक्षा विभाग के अंतर्गत दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विभिन्न आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन-पत्रों और अभिलेखों का परीक्षण पूर्ण कर लिया गया है और नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलन में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन आवेदकों की अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, वे निम्नलिखित हैं:महेश कुमार जायसवाल, पिता स्व. मनोहरलाल जायसवाल,दिवंगत पद: सहायक शिक्षक (एल.बी.)कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला कंसरी, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेलीनिवास: ग्राम दरवाजा, पोस्ट अखरार, विकासखंड लोरमीसौरभ ज्ञानिक, माता स्व. संध्या ज्ञानिक,दिवंगत पद: प्रधान पाठककार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला कुटेलीपारा, विकासखंड लोरमीनिवास: ग्राम पेन्ड्रीडीह, जरहागांवअविनाश कुमार वाद्यकार, पिता स्व. धन्नू लाल वाद्यकार,दिवंगत पद: शिक्षक (एल.बी.)कार्यस्थल: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, खाम्हीकुर्मी, जरहागांवआशुतोष कुमार कसेर, पिता स्व. राजेन्द्र कुमार कसेर,दिवंगत पद: सहायक शिक्षक (एल.बी.)कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला पकरिया, विकासखंड पथरियानिवास: वार्ड क्रमांक 05, कसेर पारा, रतनपुर, जिला बिलासपुरराजकुमारी पटेल, पति स्व. ईश्वर कुमार पटेल,दिवंगत पद: सहायक शिक्षक (एल.बी.)कार्यस्थल: शासकीय प्राथमिक शाला केशरूवाडीह, विकासखंड मस्तूरीनिवास: ग्राम खुंडेभाठा, पोस्ट जयरामनगर, विकासखंड मस्तूरीजिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि उपरोक्त अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रियाधीन आवेदनों के संबंध में किसी भी व्यक्ति, संस्था या दावेदार को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वे विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रमाण सहित लिखित में आपत्ति/अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दावे या आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।