सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुन्द कलेक्टर विनय लंहगे के सख्त निर्देश पर अवैध उत्खनन पर सतत् निगरानी और कारवाई जारी इसी तारतम्य में एसडीएम बागबाहरा उमेश साहू ने जानकारी दी कि तहसील कोमाखान के ग्राम चंदरपुर में बिना परमिशन हो रहे मुरुम उत्खनन में 1 चैन माउंटेन एवं कोमाखान, सिवनिकला में बिना रॉयल्टी के डंप किये गए 65 ट्रिप रेत को राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया।