श्रीमद् भागवत कथा में वाचिका सुश्री हरिप्रिय के दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालु हुए भावविभोर…

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जनपद पंचायत सरायपाली के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति उषा लालकुमार पटेल के तत्वावधान में ग्राम हुड़ारखार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं आशीर्वाद समारोह में कथा वाचिका सुश्री हरिप्रिय देवी के दिव्य एवं भावपूर्ण प्रवचनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। उनके मुखारविंद से निकले श्रीकृष्ण लीलाओं के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।समारोह के द्वितीय दिवस पर लोकसभा सांसद रुपकुमारी चौधरी ने भाग लेकर कथा श्रवण किया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर विकास के मुद्दों पर चर्चा की और श्रीमद् भागवत कथा के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने आशीर्वचन दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, भाजपा युवा नेता प्रमोद सागर, महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, उपाध्यक्ष रुपलाल नंद, जनपद सभापति उद्धव नंद, सभापति उद्धव भोई, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, महामंत्री विदित धनानिया, मनोज दास, सहकारी समिति अध्यक्ष द्वय रमेश नायक व घनश्याम भोई, अनंतराम बिशी, श्याम साहू, प्यारीलाल साहू, नरेश प्रधान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन बसंत, लिलाम्बर दिवान, वेदप्रकाश नायक, महेश बरिहा, शिव पटेल, कन्हैया पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंतिम दिवस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर नायक जी ने कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए और श्रीमद् भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बिहारी लाल अग्रवाल एवं डॉ. संकीर्तन प्रधान भी मंच पर उपस्थित रहे।समारोह की शोभा को और बढ़ाते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने भी अंतिम दिवस पर सहभागिता करते हुए कथा श्रवण किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा समाज में समरसता, एकता और सद्भावना की भावना को जागृत करती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा त्रिलोचन साहू, पार्षद प्रतिनिधि किशन जायसवाल, पूर्व सरपंच उत्तम डडसेना, किरती कुमार पटेल, सरपंच हेमसागर पटेल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले आयोजक लालकुमार पटेल ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुजन एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!