अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया दुःख।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

CM साय ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुःख जताया है, X पोस्ट में सीएम ने कहा, इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूँ। बता दें कि गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघानीनगर में आज दोपहर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिले जानकारी के अनुसार,इसमें 242 यात्री सवार थे।

एयर इंडिया के विमान के साथ यह हादसा तब हुआ,जब वह पैसेंजर्स को लेकर टेक ऑफ करने वाला था। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के दौरान प्लेन दीवार से टकरा गया जिसके बाद उसमें भंयकर आग लग गई। विमान में कुल 230 में से 169 भारतीय पैसेंजर थे,वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। कनाडा से 1 और पुर्तगाल से 7 यात्री सवार थे। प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे। पायलट और बाकी क्रू मिलाकर 242 लोग सवार थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!